Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

रानी मुखर्जी ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अपने पिता को किया समर्पित

एंटरटेनमेंट डेस्क, श्रेयांश पराशर l

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने अपनी फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ में दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त किया। इस खास पल को उन्होंने अपने दिवंगत पिता को समर्पित किया और भावुक होते हुए कहा कि यह उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण सम्मान है।

रानी मुखर्जी ने कहा, “यह सम्मान मेरे लिए बेहद मायने रखता है। मैंने इसे अपने दिवंगत पिता को समर्पित किया है, जिन्होंने हमेशा मेरा सपना देखा था। आज मैं उन्हें बेहद याद कर रही हूं। मुझे विश्वास है कि यह उनकी आशीर्वाद और मेरी मां की प्रेरणा ही है जिसने मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया।”

रानी ने अपने प्रशंसकों का भी तहे दिल से आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनके प्रशंसकों का अटूट प्यार और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा रहा है। रानी ने यह भी कहा कि यह पुरस्कार केवल उनके लिए नहीं बल्कि उनके सभी प्रशंसकों के लिए भी समान रूप से महत्वपूर्ण है।

उन्होंने फिल्म की सफलता के पीछे पूरी टीम को श्रेय दिया। निर्देशक असीमा, निर्माता निखिल, मोनिषा, मधु और पूरी टीम सहित एस्टोनिया और भारत के कास्ट-क्रू का धन्यवाद करते हुए कहा कि कोविड-काल की चुनौतियों के बीच यह फिल्म टीम की मेहनत और समर्पण के बिना संभव नहीं हो पाती।

रानी मुखर्जी ने राष्ट्रीय पुरस्कार की जूरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह फिल्म और यह पल मेरे दिल में हमेशा खास रहेगा।” उन्होंने इस सम्मान को दुनिया की सभी माताओं को समर्पित किया। रानी ने कहा कि ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ की कहानी ने उन्हें गहराई से छुआ क्योंकि यह एक प्रवासी मां की उस जद्दोजहद को दर्शाती है जो अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए हर मुश्किल का सामना करती है।

यह पुरस्कार रानी मुखर्जी के 30 साल के अभिनय करियर का पहला राष्ट्रीय पुरस्कार है, जिसने उनके साथ-साथ उनके प्रशंसकों को भी गर्व और खुशी से भर दिया है।