Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की कोशिश

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी।

अयोध्या: राम मंदिर परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बाहरी व्यक्ति द्वारा नमाज पढ़ने की कोशिश का मामला सामने आया। सतर्क सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए व्यक्ति को हिरासत में ले लिया, जिसके बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने उससे पूछताछ शुरू कर दी।

घटना शनिवार की बताई जा रही है, जब करीब 55 वर्षीय व्यक्ति मंदिर परिसर के दक्षिणी परकोटे में मौजूद था। कुछ श्रद्धालुओं की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों को सूचना दी गई। रोके जाने पर व्यक्ति कथित तौर पर संप्रदाय विशेष से जुड़े नारे लगाने लगा, जिससे स्थिति और संवेदनशील हो गई।

सख्त पूछताछ में व्यक्ति की पहचान श्रीनगर के शोपियां निवासी अहमद शेख के रूप में हुई है। जांच एजेंसियों के अनुसार, वह डी-1 गेट से मंदिर परिसर में दाखिल हुआ था, रामलला के दर्शन करने के बाद सीता रसोई के पास नमाज पढ़ने लगा।

पुलिस और खुफिया एजेंसियां व्यक्ति से लगातार पूछताछ कर रही हैं। तलाशी के दौरान उसके पास से काजू, किशमिश, करीब 2700 रुपये नकद और एक डायरी बरामद हुई है, जिसमें कुछ फोन नंबर दर्ज थे। पूछताछ में उसने अयोध्या के बाद अजमेर जाने की योजना की बात कही है, जिससे जांच का दायरा और बढ़ गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और राम मंदिर ट्रस्ट ने फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। वहीं, एजेंसियां व्यक्ति के कश्मीर से जुड़े संपर्कों की भी जांच कर रही हैं। इसके साथ ही शहर में कश्मीरी शॉल बेचने वाले कुछ लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

घटना के बाद राम मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। सभी प्रवेश द्वारों पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है, बैग स्कैनिंग और वाहनों की तलाशी तेज कर दी गई है। रामनगरी में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।