Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

राष्ट्रपति मुर्मु ने ऑपरेशन सिंदूर में सार्वजनिक उपक्रमों की भूमिका सराही

नेशनल डेस्क, श्रेयांश पराशर l 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को राजधानी में आयोजित एक समारोह में केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के योगदान की सराहना की और कहा कि स्वतंत्रता के बाद से ही ये उपक्रम देश के आर्थिक और सामाजिक विकास के महत्वपूर्ण स्तंभ रहे हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को आतंकवाद के विरुद्ध मानवता की जीत का स्वर्णिम अध्याय बताते हुए कहा कि इस अभियान में सार्वजनिक उपक्रमों की भूमिका निर्णायक रही है।

राष्ट्रपति ने स्कोप (SCOPE) द्वारा आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सार्वजनिक उपक्रम आत्मनिर्भर भारत और ‘मेक इन इंडिया’ के राष्ट्रीय अभियान में भी अहम योगदान दे रहे हैं। उन्होंने रक्षा क्षेत्र के उपक्रमों की विशेष सराहना की और विनिर्मित आकाश-तीन नामक वायु रक्षा प्रणाली का उल्लेख करते हुए कहा कि इस प्रणाली ने आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करने और भारत पर हमले की आशंकाओं को पूरी तरह समाप्त कर दिया। राष्ट्रपति ने इसे सार्वजनिक उपक्रमों की क्षमता और समर्पण का प्रतीक बताया।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा, नवाचार और तकनीक के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत ने बड़ी प्रगति की है और इसमें सार्वजनिक उपक्रमों का योगदान उल्लेखनीय रहा है। राष्ट्रपति ने कहा कि स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के सिद्धांत को अपनाते हुए सार्वजनिक उपक्रम 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे।

राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों ने औद्योगिकीकरण, अवसंरचना विकास, कृषि, खनन, ऊर्जा और सेवा क्षेत्र जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके अनुसार, इन उपक्रमों ने अनुसंधान, निर्माण, प्रसंस्करण और उत्पादन में अपनी दक्षता से राष्ट्र निर्माण की दिशा में नई ऊर्जा भरी है।

समारोह में वर्ष 2022-23 के लिए स्कोप एमिनेंस अवॉर्ड प्रदान किए गए। राष्ट्रपति ने सतत विकास, कॉर्पोरेट प्रशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उपक्रमों को सम्मानित किया। पुरस्कारों का चयन सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाली निर्णायक समिति ने किया था। राष्ट्रपति ने समिति के काम की भी सराहना की।

राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि सार्वजनिक उपक्रम आगे भी राष्ट्र निर्माण, आर्थिक प्रगति और सामाजिक समावेशन की दिशा में अग्रणी भूमिका निभाते रहेंगे और आने वाले वर्षों में भारत को आत्मनिर्भर और विश्वगुरु बनाने में सहयोगी सिद्ध होंगे।