Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

राष्ट्रीय पद मिलने पर नितिन नबीन ने छोड़ा बिहार सरकार का मंत्री पद

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी।

पटना: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नितिन नबीन ने बिहार सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी के ‘एक व्यक्ति, एक पद’ के सिद्धांत के तहत उन्होंने यह फैसला लिया। नितिन नबीन ने अपना त्यागपत्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंप दिया है, जिसे औपचारिक प्रक्रिया के तहत स्वीकार किया जाएगा।

नितिन नबीन नीतीश सरकार में पथ निर्माण विभाग और नगर विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके इस्तीफे के बाद इन अहम विभागों का प्रभार किसे दिया जाएगा, इस पर फिलहाल कोई फैसला नहीं हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, 14 जनवरी से पहले राज्य मंत्रिमंडल में किसी बड़े फेरबदल की संभावना कम बताई जा रही है।

गौरतलब है कि दो दिन पहले ही नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने आधिकारिक घोषणा की थी। नियुक्ति पत्र में बताया गया था कि भाजपा के संसदीय बोर्ड ने यह निर्णय लिया है।

पार्टी की ओर से जारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया था कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। इसकी सूचना राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत सभी प्रदेश प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों और संगठन महामंत्रियों को भेज दी गई थी। नितिन नबीन ने सोमवार को भाजपा मुख्यालय पहुंचकर अपने नए पद का कार्यभार भी संभाल लिया है।

भाजपा के इस फैसले को संगठन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी नेताओं का मानना है कि नितिन नबीन की राष्ट्रीय स्तर पर भूमिका से संगठन को मजबूती मिलेगी। इसी क्रम में भाजपा ने बिहार प्रदेश संगठन में भी बदलाव करते हुए दिलीप जायसवाल की जगह दरभंगा के विधायक संजय सरावगी को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।