Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी, न्यायाधीश ने दिए निर्देश

लोकल डेस्क, एन के सिंह।

  • प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभिषेक कुमार दास ने बीमा क्लेम के लंबित 98 वादों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया।

पूर्वी चंपारण: आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मोतिहारी में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभिषेक कुमार दास ने की, जिसमें विभिन्न बीमा कंपनियों के प्रबंधकों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य बीमा क्लेम से जुड़े पुराने और लंबित मामलों का आपसी सहमति से त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करना था।

अध्यक्षता कर रहे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वर्तमान में मोतिहारी में कुल 98 वाद लंबित हैं, जबकि शेष मामले मुजफ्फरपुर स्थानांतरित कर दिए गए हैं। उन्होंने जोर दिया कि इन लंबित वादों में यदि कोई तकनीकी त्रुटि या कागजी कमी है, तो उसे तत्काल दूर किया जाए। लक्ष्य यह है कि नियमानुसार मामलों का निपटारा कर पीड़ित पक्षकारों को समय पर न्याय और मुआवजा राशि का लाभ दिलाया जा सके।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव नितिन त्रिपाठी ने बैठक के दौरान राष्ट्रीय लोक अदालत की कार्यप्रणाली और कानूनी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से सक्रिय सहयोग की अपील की ताकि अधिक से अधिक मामलों को सुलझाया जा सके। बैठक में बीमा कंपनियों की ओर से रबीन्द्र कुमार, कुंदन सिंहा, ए. एच. साकिब और मनोज कुमार उपस्थित रहे। अंत में न्यायाधीश ने सभी को आपसी समन्वय बनाकर काम करने का निर्देश दिया ताकि लोक अदालत के माध्यम से आम जनता को राहत मिल सके।