Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

राहुल गांधी का नीतीश सरकार पर हमला: 'सत्य, न्याय, अहिंसा की भूमि को बना दिया क्राइम कैपिटल'

नालंदा, वेरोनिका राय |
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को नालंदा के राजगीर में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन में बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस बिहार की पहचान कभी सत्य, न्याय और अहिंसा की भूमि के रूप में थी, उसे आज अपराध और असुरक्षा का गढ़ बना दिया गया है।

राजगीर स्थित अंतरराष्ट्रीय समागम केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में राहुल गांधी ने राज्य की कानून व्यवस्था, रोजगार, स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर केंद्र और राज्य सरकारों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग बड़े पैमाने पर बेरोजगारी के कारण पलायन कर रहे हैं, लेकिन सरकार के पास कोई ठोस योजना नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि अब इलाज कराना आम आदमी के लिए मुश्किल हो गया है। “पहले सरकार इलाज कराती थी, अब लोगों को लाखों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। निजी अस्पतालों को ज़मीन तो दी जाती है लेकिन जनता की सेहत की जिम्मेदारी से सरकार भाग रही है,” राहुल गांधी ने कहा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बार-बार गठबंधन बदलने से जनता का भरोसा टूट चुका है। “नीतीश कुमार को इसकी कोई चिंता नहीं है कि जनता क्या सोचती है,” उन्होंने जोड़ा।

जातीय जनगणना पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के दबाव में केंद्र सरकार ने इस पर कदम तो उठाया, लेकिन असली जातीय जनगणना से अब भी भाग रही है। “जिस दिन सही जातीय जनगणना होगी, उस दिन MRI होगा — सच्चाई सामने आ जाएगी और इनकी राजनीति खत्म हो जाएगी।”

उन्होंने कहा कि बिहार ने दुनिया को ज्ञान का रास्ता दिखाया है, लेकिन आज यहां के युवा रोजगार के लिए विदेशों में भटक रहे हैं। “हमें बिहार को उसके पुराने गौरव की स्थिति में वापस लाना है,” उन्होंने कहा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, स्थानीय नेता और आम नागरिक शामिल हुए।