नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार।
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नए मतदाताओं के लिए इस्तेमाल होने वाले ऑनलाइन फॉर्म-6 में किए गए बदलाव को लेकर चुनाव आयोग और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) से सवाल पूछे हैं।
ऑनलाइन फॉर्म-6 में बदलाव पर सवाल
राहुल गांधी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि ऑनलाइन फॉर्म-6 में गैरकानूनी तरीके से बदलाव किया गया है। राहुल ने कहा कि इस बदलाव को लेकर चुनाव आयोग के अपने आयुक्तों ने भी आपत्ति दर्ज की है।
उन्होंने कहा, "ऑनलाइन फॉर्म-6 में गैरकानूनी तरीके से बदलाव किया गया, जैसा कि चुनाव आयोग के अपने आयुक्तों ने दर्ज किया है।
चुनाव आयोग में किसने टीसीएस को यह बदलाव करने का आदेश दिया। टीसीएस में किसने इसे मंजूरी दी और क्या उन पर ऐसा करने के लिए दबाव डाला गया था?
दो चुनाव आयुक्तों ने जताई थी आपत्ति
राहुल गांधी ने अपने बयान में चुनाव आयोग और TCS से इस बदलाव को लेकर जवाब मांगा। उन्होंने सवाल उठाया कि चुनाव आयोग की ओर से TCS को बदलाव करने का निर्देश किसने दिया और कंपनी में इसे मंजूरी किसने दी।
रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने फॉर्म-6 में एसआईआर से जुड़ी अतिरिक्त घोषणा को शामिल किए जाने पर आपत्ति दर्ज की थी।







