Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

रूस में 8.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी ने मचाई तबाही; जापान तक दिखा असर

विदेश डेस्क |

रूस के कामचटका प्रायद्वीप में बुधवार को जोरदार भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 8.7 मापी गई। इस शक्तिशाली भूंकप के झटकों से धरती कांप उठी और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। भूकंप के तुरंत बाद पूरे क्षेत्र में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई।

कामचटका प्रायद्वीप के प्रशांत तटीय इलाकों में यह भूकंप आया, जिससे बड़े पैमाने पर तबाही की आशंका जताई जा रही है। हालांकि प्रारंभिक रिपोर्टों में किसी बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन हालात लगातार बदलते जा रहे हैं।

भूकंप के बाद समुद्र में उठी सुनामी की लहरें अब तटवर्ती इलाकों से टकरा रही हैं। रूस के कुरिल द्वीप समूह में सुनामी की लहरें पहुंच चुकी हैं और तटीय क्षेत्रों में जलस्तर तेजी से बढ़ता दिख रहा है। प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की अपील की है और राहत दलों को सतर्क कर दिया गया है।

भूकंप और सुनामी का असर जापान में भी महसूस किया गया है। वहां भी समुद्री तटों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है और नागरिकों को अलर्ट पर रखा गया है। मौसम विभाग और भूकंप विशेषज्ञ स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

सरकार की प्रतिक्रिया:
रूसी आपातकालीन सेवाओं ने राहत और बचाव कार्यों को तत्परता से शुरू कर दिया है। नागरिकों को ऊंचे और सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की सलाह दी जा रही है। सेना और स्थानीय प्रशासन मिलकर तटीय गांवों में बचाव अभियान चला रहे हैं।

रूस के कामचटका क्षेत्र में आए इस भीषण भूकंप और उससे उत्पन्न सुनामी से क्षेत्र में गंभीर संकट पैदा हो गया है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आगामी घंटों में अधिक जानकारी मिलने की उम्मीद है।