Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

रेप पीड़िता की सूचना पर पटना के होटलों में छापेमारी, देह व्यापार का हुआ खुलासा

रिपोर्ट: श्रेयांश पराशर 

महिला ने सास और पति पर जबरन देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगाया, पुलिस ने दो होटलों में मारी रेड।

पटना: पटना में एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने जक्कनपुर क्षेत्र के दो होटलों में छापेमारी की। पीड़िता ने अपनी सास और पति पर जबरन देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगाया था। पुलिस ने होटल से एक युवती को मुक्त कराया और होटल मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।


महिला थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि उसकी सास, पति और अन्य ससुराल वाले उसे जबरन जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलते थे। उसका आरोप है कि सास उसे पटना के अलग-अलग होटलों में ले जाती थी, जहां उसे देह व्यापार के लिए मजबूर किया जाता था। इसी बयान के आधार पर जक्कनपुर और महिला थाना पुलिस ने पुराना बस स्टैंड स्थित गणेश और मंगलम होटलों में रेड की। पुलिस ने एक युवती को छुड़ाया जो होटल में काम कर रही थी। मंगलम होटल के मालिक रिपु प्रसाद को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस करीब 11 लोगों को थाने लाई, जिनमें से अधिकांश को पूछताछ और सत्यापन के बाद छोड़ दिया गया। फिलहाल पुलिस पीड़िता के आरोपों की जांच कर रही है और पूरे नेटवर्क की तह तक जाने की कोशिश में है।