Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

रेलवे ट्रैक से चोरी हुए 31 पेंड्राल क्लिप बरामद, आरोपी गिरफ्तार

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान : जीरादेई रेलखंड के डाउन लाइन से चोरी हुए 31 अदद ईआरसी (पेंड्राल क्लिप) चोरी मामले का रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सफल उद्भेदन कर लिया है। मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए चोरी की गई शेष रेल संपत्ति भी बरामद कर ली गई है।

जानकारी के अनुसार, 3 मई 2026 को सीवान–जीरादेई के बीच किलोमीटर संख्या 389/12–14 डाउन लाइन से 31 अदद ईआरसी (पेंड्राल क्लिप) चोरी हो गई थी। इस संबंध में रे.सु.ब. पोस्ट सीवान में मु.अ.सं. 02/2026 दर्ज कर अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध आरपी(यूपी) एक्ट की धारा 3(ए) एवं रेलवे अधिनियम की धारा 153 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान 4 मई 2026 को चोरी गई रेल संपत्ति में से 21 पेंड्राल क्लिप बरामद करते हुए रिसीवर प्रदीप मुखिया, निवासी पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उपनिरीक्षक संजय कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक जयेंद्र कुमार मिश्रा एवं प्रधान आरक्षक परमेंद्र राय की टीम लगातार मामले की जांच और सुरागरसी में जुटी रही।

इसी क्रम में 10 जून 2026 को मुखबिर की सूचना पर फरार आरोपी कमरे अली, पुत्र आलम राय उर्फ दुखी राय, निवासी छपिया बुजुर्ग, थाना हुसैनगंज, जिला सीवान को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी की गई शेष 10 अदद पेंड्राल क्लिप भी बरामद कर ली गई।

आरपीएफ के अनुसार, चोरी गई सभी 31 अदद पेंड्राल क्लिप (21+10) बरामद कर लिए गए हैं। मामले का पूर्ण रूप से उद्भेदन कर अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध दर्ज कांड को ज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध तरमीम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।