Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

रेलवे नेटवर्क में 894 किमी विस्तार को मंजूरी, चार परियोजनाएं स्वीकृत

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार।

सरकार ने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात और छत्तीसगढ़ के 18 जिलों में फैली रेलवे की चार मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिनसे भारतीय रेलवे का नेटवर्क करीब 894 किलोमीटर तक विस्तारित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल बैठक में इन परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई। बैठक के बाद रेल और सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इन परियोजनाओं पर लगभग 24,634 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं में महाराष्ट्र के वर्धा-भुसावल खंड पर तीसरी और चौथी लाइन का निर्माण शामिल है, जिसकी लंबाई 314 किलोमीटर होगी। दूसरी परियोजना छत्तीसगढ़ में गोंदिया-डोंगरगढ़ के बीच 84 किलोमीटर लंबी चौथी लाइन से संबंधित है। इसके अलावा गुजरात और मध्य प्रदेश के वडोदरा-रतलाम खंड पर 259 किलोमीटर लंबी तीसरी और चौथी लाइन बिछाई जाएगी। चौथी परियोजना के तहत मध्य प्रदेश के इटारसी-भोपाल-बीना मार्ग पर 237 किलोमीटर लंबी चौथी लाइन का निर्माण किया जाएगा।

श्री वैष्णव ने बताया कि इन चारों परियोजनाओं से चारों राज्यों के 18 जिलों में लगभग 894 किलोमीटर रेल नेटवर्क का विस्तार होगा। स्वीकृत मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं से करीब 100 किलोमीटर अतिरिक्त कनेक्टिविटी बढ़ेगी और लगभग 3,633 गांवों की 85.84 लाख की आबादी को लाभ मिलेगा।