लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती |
सीवान : कंट्रोल वाराणसी द्वारा सूचना दिया गया कि गाड़ी सं.-55121 में यात्री का एक पिठ्ठू बैग आसमानी कलर का छुटा हुआ है कि सूचना पर ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल शिवअवतार प्रसाद व कान्स.सुबाश यादव द्वारा गाड़ी के सीवान स्टेशन के आगमन पर उक्त गाड़ी के उक्त कोच को अटेंड कर उक्त छुटा हुआ पिठ्ठू बैग बरामद कर बल पोस्ट पर लाकर, सूचना कंट्रोल वाराणसी को दिया गया | उक्त पिठ्ठू बैग को बल पोस्ट सीवान पर लाकर सुरक्षित रोजनामचा लेखक की निगरानी में रख दिया गया |
आज दिनांक - 13.03.26 को समय करीब 11.30 बजे श्री अभिमन्यु कुमार पुत्र कपिलदेव प्रसाद निवासी- शामपुर बाजार थाना-उचका गाँव जिला-गोपालगंज मोबाईल नं.7070646428 पोस्ट पर उपस्थित हुए और उक्त पिठ्ठू बैग को अपना होना बताया गया | पिठ्ठू बैग में रखे सामान के बारे में पूछ-ताछ किया गया तो उक्त द्वारा पिठ्ठू बैग में ATM कार्ड, आधार कार्ड व इस्तेमाली कपडा आदि बताया गया | बैग को खोलकर सामान को देखा गया तो उक्त बताये हुए सभी समान बैग में मिला | उक्त ब्यक्ति द्वारा बताया गया कि जल्दबाजी में ट्रेन से उतरने के क्रम में बैग ट्रेन में ही छुट गया था | बैग में रखे सामान की अनुमानित कीमत रु.1000/- बताया गया | बैग के बारे में पूर्ण रूप से संतुष्ट होने पर उक्त बैग को ठीक ठीक सुपुर्द किया गया | उक्त यात्री द्वारा अपना समान को पाकर रे.सु.ब. के कार्यो की प्रसंशा करते हुए कोटिशः धन्यवाद ज्ञापित किया गया |







