Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

'लक्ष्मी योजना' को मिली दिल्ली सरकार की मंजूरी, महिलाओं को ₹2,500 मासिक

नेशनल डेस्क, रानी कुमारी।

नई दिल्ली। रक्षाबंधन से पहले दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिलाओं से किए गए चुनावी वादे को पूरा करते हुए 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट से मंजूरी मिलने की घोषणा की है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता प्रदान दी जाएगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार ने महिलाओं के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान दिल्ली की बहनों से जो वादा किया गया था, उसे अब सरकार ने पूरा कर दिया है। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उनकी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगी।

सीएम ने बताया कि 1 अगस्त से 'लक्ष्मी योजना' का ऑनलाइन पोर्टल शुरू कर दिया जाएगा। इस पोर्टल पर पात्र महिलाएं अपना पंजीकरण करा सकेंगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद लाभार्थियों को योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि रक्षाबंधन के शुभ अवसर से ही महिलाओं के खातों में इस योजना की राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए, ताकि त्योहार से पहले उन्हें आर्थिक सहायता मिल सके। 

हालांकि, सरकार ने अभी योजना की पात्रता, आय सीमा, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया का विस्तृत विवरण जारी नहीं किया है। इन सभी जानकारियों को 1 अगस्त से पोर्टल शुरू होने के बाद सार्वजनिक किया जाएगा। इसके बाद योग्य महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार महिलाओं के कल्याण और उनके सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने सभी पात्र महिलाओं से अपील की कि वे पोर्टल शुरू होने के बाद समय पर अपना पंजीकरण कराएं और सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठाएं।