Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

लक्ष्य कुमार के जन्मदिन पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती

सिवान। स्थानीय शहर के निवासी मुकेश कुमार ने अपने पुत्र लक्ष्य कुमार का जन्मदिन एक अनूठे और प्रेरणादायक तरीके से मनाया। इस अवसर पर फिजूलखर्ची के बजाय पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा को प्राथमिकता दी गई।

लक्ष्य के जन्मदिन समारोह में शामिल हुए सभी अतिथियों और परिजनों ने एक-एक पौधा लगाकर धरती को हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया। मुकेश कुमार ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को एक स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण देने के प्रति जागरूक करना है।
पौधारोपण के साथ-साथ सामाजिक सरोकार निभाते हुए जरूरतमंदों के बीच फल और खाद्य सामग्री का भी वितरण किया गया। इस नेक पहल की उपस्थित लोगों ने काफी सराहना की। इस मौके पर लक्ष्य कुमार को जन्मदिन की बधाई देने वालों में मुख्य रूप से सर्वेश कुमार सिंह, सरोज कुमार पाल, रंजीत कुमार, संदीप कुमार, नीतेश कुमार शर्मा और बी.के. गिरी सहित कई सगे-संबंधी और गणमान्य लोग शामिल रहे।