लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
लखनऊ। शहर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणपति पूजा धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस दौरान विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई और उपस्थित लोगों ने सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।
पूजा कार्यक्रम में सूब मेजर राजीव कुमार, सूब मेजर अमलेश कुमार, सूबेदार भाकचंद, सूबेदार टी. एस. बिष्ट, नायब सूबेदार रामकिशन, हवलदार ढिक्कार, हवलदार सोमपुरी, हवलदार एस. के. सिंह, हवलदार पवार, हवलदार एन. के. बी. गिरी, सिपाही विवेक, हवलदार मुकेश कुमार, हवलदार सरोज पाल एवं नायक रंजीत कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने गणपति बप्पा की आरती कर प्रसाद ग्रहण किया।







