Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

लखीसराय अशोक धाम भगदड़: मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की मदद

स्टेट डेस्क, श्वेता प्रिया।

पटना। बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी के दौरान हुई भगदड़ में कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। शुरुआती आधिकारिक जानकारी में सात महिला श्रद्धालुओं की मौत और 10 से अधिक लोगों के घायल होने की बात सामने आई है।

घटना के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरा दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के निकटतम परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने अधिकारियों को राहत राशि जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित और जल्द इलाज के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही प्रशासन को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने को कहा गया है। उन्होंने घटना को बेहद दुखद और हृदयविदारक बताते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना जताई।

जानकारी के मुताबिक, सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर अशोक धाम मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान मंदिर के पास अचानक अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ की स्थिति बन गई।

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, बिजली के पोल/तार को लेकर फैली अफवाह और अचानक बढ़ी भीड़ के कारण स्थिति बिगड़ने की बात सामने आई है। प्रशासन घटना की परिस्थितियों की जांच कर रहा है।

घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या को लेकर अलग-अलग समय पर अलग-अलग आंकड़े सामने आए हैं, इसलिए अंतिम आधिकारिक आंकड़े की पुष्टि का इंतजार है।