Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

लाल किले के नज़दीक कार में धमाका, मचा हड़कंप

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी ।

दिल्ली में लाल किले के पास एक कार में तेज धमाका हुआ, जिसके चलते मौके पर अफरातफरी फैल गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस धमाके में 2–3 लोग घायल हुए हैं. धमाके के तुरंत बाद कार में लगी भीषण आग ने हालात और गंभीर कर दिए. घटना के बाद कार बुरी तरह जल उठी और आग की चपेट में आसपास मौजूद कुछ लोग भी आ गए. चश्मदीदों के अनुसार धमाका इतना जोरदार था कि लोगों में दहशत फैल गई और सब इधर-उधर भागने लगे.

धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के बाहर हुआ. मौके से आ रही तस्वीरें बेहद खौफनाक बताई जा रही हैं, जिनमें आग की लपटें और धुआं साफ नजर आ रहा है.

धमाके की तीव्रता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि आसपास खड़ी कई गाड़ियों के शीशे भी टूट गए. घटना के वक्त इलाके में भारी भीड़ मौजूद थी, जिसकी वजह से भगदड़ जैसे हालात बन गए.