Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

लेट्स इंस्पायर बिहार को गुजरात सरकार का मिला साथ

पटना, एन.के. सिंह ।

'बिहार बिजनेस कनेक्ट 2025' को नई उड़ान, लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के संस्थापक आईपीएस विकास वैभव का अभियान

22 जून को अहमदाबाद में होगा निवेशक सम्मेलन, प्रवासी बिहारियों और उद्योगपतियों में दिखा जबरदस्त उत्साह। बिहार के आर्थिक भविष्य को नई दिशा देने वाला 'बिहार बिजनेस कनेक्ट 2025' अब केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि एक अभियान बनता जा रहा है। लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के संस्थापक आईपीएस विकास वैभव ने बताया कि, खास बात यह है कि इस अभियान को अब गुजरात सरकार का सीधा समर्थन मिल गया है। गुजरात जैसे औद्योगिक रूप से सशक्त राज्य से मिले इस सहयोग ने न सिर्फ सम्मेलन की विश्वसनीयता को बढ़ाया है, बल्कि निवेशकों के बीच भरोसे की एक नई लहर भी पैदा की है।

उन्होंने बताया कि बिहार के औद्योगिक विकास और प्रवासी बिहारियों को उनके राज्य से जोड़ने की मंशा के साथ आयोजित किए जा रहे 'बिहार बिजनेस कनेक्ट 2025' को गुजरात सरकार की ओर से महत्वपूर्ण समर्थन प्राप्त हुआ है। गुजरात सरकार के उद्योग, नागरिक उड्डयन, ग्रामीण विकास, श्रम और रोजगार मंत्री बलवंतसिंह राजपूत ने इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति की पुष्टि कर दी है। यह सम्मेलन आगामी 22 जून को अहमदाबाद स्थित गुजरात चैंबर्स ऑफ कॉमर्स में आयोजित होगा।

आईपीएस विकास वैभव ने बताया कि यह घोषणा 'लेट्स इंस्पायर बिहार' पहल के अंतर्गत प्रवासी कल्याण फाउंडेशन के सहयोग से होने जा रहे इस सम्मेलन को एक नई पहचान देती है। मंत्री की उपस्थिति बिहार को निवेश के लिए एक भरोसेमंद स्थल के रूप में प्रस्तुत करेगी और अन्य निवेशकों को भी प्रेरित करेगी।

हाल ही में नारायणी हाइट्स होटल, अहमदाबाद में आयोजित एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में प्रवासी कल्याण फाउंडेशन के संयोजक ऋषिकेश कुमार सिंह ने सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में गुजरात के कई स्टार्टअप प्रतिनिधि, अनुभवी उद्यमी और उद्योग जगत की नामचीन हस्तियों ने भाग लिया। सभी ने न केवल सम्मेलन की सफलता के लिए अपने पूर्ण सहयोग का वादा किया, बल्कि इसे बिहार की प्रगति का एक ऐतिहासिक अवसर भी बताया।

सम्मेलन का उद्देश्य स्पष्ट है-बिहार में निवेश को प्रोत्साहन देना, औद्योगिक ढांचा विकसित करना और प्रवासी बिहारियों को राज्य के विकास अभियान में भागीदार बनाना। गुजरात में इस तरह का आयोजन बिहार की व्यावसायिक संभावनाओं को देश-दुनिया के निवेशकों के सामने प्रस्तुत करने का एक सुनहरा अवसर है।