Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

लॉरेंस गैंग नाबालिगों को गैंगस्टर बना रहा, विदेश सेटल का झांसा

स्टेट डेस्क, रानी कुमारी।

जयपुर। राजस्थान के बाल सुधार गृहों में बंद नाबालिगों को अपनी गिरोह में शामिल करने की लॉरेंस बिश्नोई गैंग की साजिश का बड़ा खुलासा हुआ है। जयपुर के सेठी कॉलोनी स्थित बाल सुधार गृह में बंद छह बाल अपचारियों के तार विदेश में बैठे लॉरेंस गैंग के गुर्गों से जुड़े होने की पुष्टि हुई है।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये बाल अपचारी दूसरे नाबालिगों को भी गैंग में शामिल करने के लिए ट्रेनिंग दे रहे थे। मोबाइल फोन के जरिए विदेशी नंबरों पर गैंग के टॉप बदमाशों से बात करवाई जाती थी। नए नाबालिगों को झांसा दिया जाता था कि एक बार टारगेट पूरा कर दो तो लॉरेंस सबको विदेश में सेटल करा देगा।

16 नवंबर को जयपुर कमिश्नरेट की क्राइम स्पेशल टीम  ने बाल सुधार गृह में छापेमारी की थी। तलाशी में चार मोबाइल फोन, चार चार्जिंग एडॉप्टर और करीब 20 ग्राम गांजा बरामद हुआ। हरियाणा पुलिस के इनपुट के आधार पर यह छापा मारा गया था।

जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि पूरा नेटवर्क बाल सुधार गृह की चारदीवारी के अंदर से चल रहा था। बाल अपचारी वीडियो कॉल पर लॉरेंस गैंग के टॉप लेवल गुर्गों से संपर्क साधते थे और नए नाबालिगों को गैंग में शामिल करने के लिए ब्रेनवॉश करते थे।

पुलिस के अनुसार, अपराधी नाबालिगों की कम उम्र और कानूनी प्रावधानों का फायदा उठाते हैं। बाल अपचारियों को कम सजा मिलने की वजह से गैंगस्टर इन्हें मोहरा बनाकर इस्तेमाल करते हैं। स्पेशल पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान ने बताया कि करीब 50 पुलिसकर्मियों की विशेष टीम बनाई गई है। यह टीम बाल अपचारियों के संपर्कों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि मोबाइल और नशीला सामान सुधार गृह के अंदर कैसे पहुंचा।

पिछले कुछ वर्षों में भी जयपुर के इसी बाल सुधार गृह से नाबालिग भाग चुके हैं। फरवरी 2024 में 22 बाल अपचारी फरार हो गए थे। उनमें से कुछ को लॉरेंस गैंग से जोड़कर देखा गया था। कुछ नाबालिगों पर जी क्लब फायरिंग और हरियाणा के रोहतक में हुई एक हत्या में शामिल होने के आरोप भी लगे थे।

पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया, मोबाइल फोन और अंदर बैठे गुर्गों के जरिए गैंगस्टर नाबालिगों तक पहुंच बना रहे हैं। जांच एजेंसियां लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा जैसे गैंगस्टरों के नेटवर्क से जुड़े एंगल पर भी काम कर रही हैं।