Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

लोकतंत्र की मजबूती में मतदाताओं की भूमिका अहम

लोकल डेस्क, एन. के. सिंह।

जिले के चार अन्य अधिकारियों को राजा स्तरीय सम्मान मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए अब साल में चार 'कट ऑफ डेट' की सुविधा का लाभ उठाने की अपील।

पूर्वी चंपारण: राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज पूर्वी चंपारण जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह समाहरणालय स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद सभा भवन में आयोजित हुआ, जहाँ प्रशासनिक अधिकारियों, चुनाव कर्मियों, मास्टर ट्रेनर्स और प्रबुद्ध जनों ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने और निर्वाचन प्रक्रिया में जन-भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।

मतदाता ही हैं लोकतंत्र के असली भाग्य विधाता

समारोह को संबोधित करते हुए अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि भारत में लोकतंत्र की मजबूती का मुख्य आधार यहाँ के जागरूक मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि देश के मतदाता ही वास्तव में इसके भाग्य विधाता हैं। इतिहास का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने से ठीक एक दिन पहले, 25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी, जो हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव की महत्ता को दर्शाता है। वर्ष 2011 से लगातार मनाया जा रहा यह दिवस मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति सचेत करने का एक सशक्त माध्यम है।

निर्वाचन व्यवस्था में पारदर्शिता और युवाओं की भागीदारी

अपर समाहर्ता ने लोकतांत्रिक प्रणाली को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ शासन व्यवस्था बताते हुए कहा कि भारत की निर्वाचन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है, जिस पर हर नागरिक को गर्व होना चाहिए। उन्होंने मतदाता सूची में युवाओं और महिलाओं का नाम जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। अब वर्ष में चार बार (1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर) नाम जुड़वाने की सुविधा और ऑनलाइन प्रक्रिया ने इसे और भी सरल बना दिया है। उन्होंने अपील की कि हर पात्र नागरिक को अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना चाहिए और मतदान के समय अपने अधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

पूर्वी चंपारण के लिए गौरव का क्षण, राष्ट्रपति द्वारा जिलाधिकारी सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान जिले की एक बड़ी उपलब्धि का साझा करते हुए बताया गया कि यह पूरे जिले के लिए गौरव की बात है कि लगातार दूसरे वर्ष राष्ट्रपति द्वारा पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी को सम्मानित किया गया है। इसके अलावा, निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जिले के चार अन्य अधिकारियों—उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी (चकिया) शिवानी शुभम, प्रखंड विकास पदाधिकारी (संग्रामपुर) अनुराग आदित्य और मतदान केंद्र अधिकारी (बारेवा ढाका) मुकेश कुमार को बिहार निर्वाचन विभाग द्वारा सम्मानित किया जा रहा है।

शपथ ग्रहण और सफल आयोजन

कार्यक्रम की शुरुआत में अवर निर्वाचन पदाधिकारी (अरेराज) ने विशेष पुनरीक्षण अभियान और विधानसभा निर्वाचन के दौरान जिले की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जिले में मतदान प्रतिशत में अच्छी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। समारोह के अंत में उपस्थित सभी नागरिकों और अधिकारियों को 'मतदाता शपथ' दिलाई गई।

मंच का संचालन अवर निर्वाचन पदाधिकारी (सिकरहना) विवेक यादव ने किया, जबकि जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रकाश ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस अवसर पर मास्टर प्रशिक्षक नागेंद्र प्रसाद, रमेश कुमार, शैलेंद्र मिश्रा और राजीव सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और अपने विचार साझा किए।

राज्य स्तरीय सम्मान: बिहार निर्वाचन विभाग द्वारा जिले के चार अन्य अधिकारियों को उनकी कर्तव्यनिष्ठा के लिए नवाज गया।