Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

लोकतंत्र की रक्षा के लिए अधिवक्ताओं ने जो कुर्बानी दी उसे भूला नहीं जा सकता:- मंत्री श्रवण कुमार

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

नालंदा जिला अधिवक्ता संघ बिहारशरीफ में माननीय मंत्री श्रवन कुमार का अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया जिसमे नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार उपस्थित हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह संचालन महासचिव दिनेश कुमार के द्वारा किया गया। आगत अतिथियों का स्वागत नालंदा जिला अधिवक्ता संघ बिहार शरीफ के सम्मानित विद्वान अधिवक्ता के द्वारा माल्यार्पण कर अंग वस्त्र मोमेंटो देकर किया गया। कार्यक्रम में संघ परिसर में माननीय सांसद कौशलेंद्र कुमार के द्वारा अनुशंसित अधिवक्ताओं के बैठने के लिए नवनिर्मित हॉल का उद्घाटन मंत्री श्रवण कुमार सांसद कौशलेंद्र कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री ग्रामीण विकास श्री श्रवन कुमार ने कहा कि अधिवक्ता समाज के प्रहरी होते हैं और लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ हैं. उन्होंने कहा कि एक वकील सिर्फ मुवक्किल के लिए नहीं लड़ता, बल्कि न्याय और संविधान की रक्षा के लिए लड़ता है। नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करने में अधिवक्ता संघ की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है। 
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने न्याय पालिका में लगे लोगों के बहुत सारे काम किये है।आज न्यायालय में भवनों की कमी नहीं है।

मंत्री ने यह भी कहा कि नागरिक अभिनंदन का यह समारोह समाज के उन लोगों का सम्मान है जिन्होंने अपने क्षेत्र में ईमानदारी और सेवा से मिसाल कायम की है। सरकार और बार एसोसिएशन को मिलकर आम आदमी तक सस्ता और सुलभ न्याय पहुंचाने के लिए काम करना चाहिए।अधिवक्ता संघों और नए वकीलों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं, जिसमें 1 जनवरी 2024 से नामांकित नए वकीलों को 3 साल तक ₹5000 प्रति माह स्टाइपेंड, बार एसोसिएशनों को ई-लाइब्रेरी के लिए ₹5 लाख की सहायता,और बिहार अधिवक्ता कल्याण न्यास समिति को ₹30 करोड़ की मदद शामिल है।आगे भी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में अधिवक्ता संघ पर ध्यान रखा जायेगा।सरकार ने महिला अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए बार एसोसिएशनों में महिला शौचालय (पिंक टॉयलेट) का निर्माण कराया जा रहा है।कम आय वाले अधिवक्ताओं को गंभीर बीमारी की स्थिति में मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से सहायता प्रदान की जाएगी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि  आज के परिवेश में अधिवक्ता का स्थान समाज में बुद्धिजीवी पढ़े लिखे वर्ग में होता है जो समाज को विभिन्न कुरितिओ से बचाता है।

सांसद श्री कुमार ने बताया कि अधिवक्ता संघ बिहार शरीफ से मेरा इतने दिनों के कार्यकाल में एक पारिवारिक संबंध बन गया है सभी अधिवक्ता बंधु हमारे भाई बहन जैसे लगते हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष एवं महासचिव ने बताया कि माननीय मंत्री एवं सांसद महोदय का सानिध्य स्नेह प्रेम हम अधिवक्ता बंधु को हमेशा मिलता है जब भी हमारी कोई समस्या होती है हम इन्हें याद करते हैं और हमारा समस्या का समाधान होता है। हमारे लिए गर्व बात है कि हमारे जिला से श्रवण कुमार जैसे मंत्री एवं कौशलेंद्र कुमार जैसे साधारण व्यक्ति सांसद बनते हैं। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह अजय कृष्णा शंभू कुमार कश्यप जदयू विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष मधुमिता कुमारी लोक अभियोजक अनुज कुमार वरिष्ठ अधिवक्ता रामाशंकर प्रसाद कौशलेंद्र कुमार सन्नी कुमार आदर्श अमित कुमार रामसागर प्रसाद मिथिलेश प्रसाद शैलेंद्र कुमार मुन्ना निकेश कुमार संयुक्त सचिव जय वर्मा निभा कुमारी तेजस्विता राधा,गोकर्ण प्रसाद,संजीव कुमार सहित सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहें।