Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

लोकसभा में गंडक नदी पर स्टील फ्रेम पुल निर्माण की मांग, गडकरी ने दिया आश्वासन

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

गोपालगंज: गोपालगंज की जनता के हित में एक अहम कदम उठाते हुए क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार सुमन ने लोकसभा में गंडक नदी, डुमरिया (राष्ट्रीय राजमार्ग-27, ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर) पर जर्जर एवं निर्माणाधीन पुल के स्थान पर आधुनिक तकनीक से स्टील फ्रेम (स्टील गर्डर) पुल निर्माण की मांग की।

डॉ. सुमन ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से आग्रह किया कि पुल निर्माण कार्य नए सिरे से और युद्धस्तर पर शुरू कराया जाए, ताकि वर्षों से चली आ रही जनता की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। इस पर मंत्री गडकरी ने शीघ्र पुल निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया।

यह पुल लंबे समय से क्षेत्रवासियों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था। सांसद के सतत प्रयासों से अब समाधान की दिशा में ठोस पहल होती नजर आ रही है।

इस अवसर पर गोपालगंज जद (यू) के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल ने कहा कि स्टील फ्रेम पुल बनने के बाद गोपालगंज सहित सीमावर्ती क्षेत्रों के लाखों नागरिकों को सुरक्षित, सुगम और निर्बाध आवागमन की सुविधा मिलेगी, जिससे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास कार्य जमीन पर दिखाई दे रहे हैं और सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन के प्रयासों से जिले का सर्वांगीण विकास हो रहा है। गोपालगंज से बड़े शहरों के लिए नई ट्रेनों की शुरुआत और भविष्य में सवेया हवाई अड्डे से लंबी दूरी की उड़ानों की संभावना भी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।