Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

लोगों की प्यास बुझाने आगे आए समाजसेवी ई संजय कुमार, गांव गांव भेज रहे पानी का टैंकर

लोकल डेस्क, एन. के. सिंह |

लोगो को संकट से राहत देने की कोशिश , हर मोहल्ले में लोगों की रहती है भीड़...

पूर्वी चम्पारण: मोतिहारी पूर्वीचंपारण जिले के चिरैया विधानसभा क्षेत्र के पताही पानी के जलस्तर में हो रही भयंकर गिरावट के कारण पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है।पताहीं प्रखंड के अनेक गांव में पीने के पानी का संकट गहरा गया है। पानी के लिए छटपटा रहे लोगों की सुनने वाला कोई नहीं है। नल-जल योजना गांव में ध्वस्त हो गया है।चांपाकल में पानी सूख गया है, ऐसे में लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऐसे समय में जब सरकार और उसके मुलाजिम को आगे आकर मदद में खड़ा होना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हुआ।इस गर्मी और पानी की किल्लत को देखते हुए आगे आए ई संजय कुमार। उन्होंने ने लोगों की परेशानी को कम करने की इमानदार कोशिश की है। अभी पताहीं प्रखंड के अनेक गांव में पानी का टैंकर भेज कर लोगों की प्यास बुझाने के प्रयास किया जा रहा है। और यह नेक काम कर रहे हैं ई संजीव कुमार।ये जनसुराज के नेता हैं और चिरैया विधानसभा से जन सुराज के संभावित प्रत्याशी भी हैं। लोगों ने इनके इस मानवीय व्यवहार और कृति की काफी प्रशंसा की है। लोग कह रहे हैं कि एक छोटे से लेकिन बेहद प्रेरणादायक कार्य के माध्यम से यह सिद्ध कर दिया कि सच्चे नेता वही होते हैं जो पद और प्रतिष्ठा से ऊपर उठकर इंसानियत को प्राथमिकता देते हैं। एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान जब वह एक आम नागरिक की तरह स्वयं कुर्सी साफ करते हुए दिखाई दिए, तो यह दृश्य केवल एक तस्वीर नहीं था, बल्कि आज के युवाओं के लिए एक अमूल्य सीख बन गया। करोड़ों की संपत्ति और व्यापक सामाजिक पहचान के बावजूद उनका यह विनम्र आचरण समाज के लिए मिसाल है। ई. संजय कुमार सिंह जी ने यह साबित किया कि अगर किसी को भूख होनी चाहिए, तो वह इंसानियत की भूख होनी चाहिए, न कि दिखावे या पद की। उनके इस कार्य में न किसी सुविधा की कमी दिखी, न ही किसी सम्मान की अपेक्षा बस ज़मीन से जुड़ा हुआ एक नेतृत्व नजर आया, जो आने वाली पीढ़ियों को यह संदेश देता है कि असली सम्मान सेवा में है और असली पहचान हमारे कर्मों से बनती है। बिहार की मिट्टी ने हमेशा ऐसे ही संस्कारवान नेतृत्व को जन्म दिया है, और ई. संजय कुमार सिंह  इसका एक जीवंत उदाहरण हैं। ऐसे ही नेतृत्व की आज हमारे समाज को आवश्यकता है जो अपने आचरण से बदलाव की शुरुआत करे। लोगों का यह उदगार जन सुराज के नेता संजय कुमार सिंह को और उर्जा दे रहा है।इस संबंध में पूछने पर ई संजय कुमार ने बताया कि वे पिछले तीन वर्षों से लोगों की परेशानियों के साथ जुड़ा हुआ हूं। तीन वर्षों से गांव गांव घूम कर पानी की दिक्कत को दूर करने का कोशिश कर रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा। वोट से इस मामले का कोई लेना-देना नहीं है।यह पहले से होता आ रहा है। समाज सेवा मेरी फितरत है जो कर रहा हूं। राजनीति में हूं। जनसुराज के बिहार के बदलाव के लिए लोगों के बीच जा रहा हूं और अपनी बातें बता रहा हूं। जनता का राज स्थापित होगा तभी जनकल्याण होगा और जनता का राज तब होगा जब जन सुराज आएगा।