Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

वज़ीरिस्तान हमला: पाकिस्तान के झूठ पर भारत का करारा जवाब

विदेश डेस्क, श्रेयांश पराशर |

विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई है, जिसमें वज़ीरिस्तान हमले के लिए भारत को दोषी ठहराने की कोशिश की गई थी। भारत ने इसे झूठा और बेबुनियाद बताते हुए पूरी तरह खारिज कर दिया है। मंत्रालय ने पाकिस्तान पर ध्यान भटकाने के लिए मनगढ़ंत कहानियां फैलाने का आरोप लगाया है।

पाकिस्तान में वज़ीरिस्तान के आत्मघाती हमले के बाद एक बार फिर पाकिस्तान सेना ने भारत पर आरोप लगाने की कोशिश की, जिसे भारत के विदेश मंत्रालय ने सख्ती से खारिज कर दिया। 28 जून को हुए आत्मघाती हमले में कई पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों की जान गई, जिसके बाद पाकिस्तान की ओर से भारत पर झूठे आरोप लगाए गए।

विदेश मंत्रालय (MEA) ने रविवार को बयान जारी करते हुए कहा कि पाकिस्तान बिना सबूत के भारत पर आरोप लगाकर केवल ध्यान भटकाना चाहता है। मंत्रालय ने पाकिस्तान सेना के बयान को "पूरी तरह से अपमानजनक" बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया।

पाकिस्तानी अखबार 'डॉन' की रिपोर्ट के मुताबिक, वज़ीरिस्तान के उत्तर जिले में 'फितना-अल-खवारिज' संगठन द्वारा आत्मघाती बम विस्फोट में 13 सुरक्षाकर्मी मारे गए। हमले की ज़िम्मेदारी अब तक किसी संगठन ने नहीं ली है। बताया गया कि यह हमला हाल ही में हुए एक गुप्त ऑपरेशन के बाद हुआ था, जिसमें दो पाकिस्तानी सैनिकों और 11 आतंकियों की मौत हुई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि पाकिस्तान में 2025 में आतंकवाद से संबंधित मौतों में 45% की वृद्धि हुई है। पाकिस्तान ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में अफगानिस्तान के बाद दूसरे स्थान पर है। मई में ही 85 आतंकी हमले दर्ज किए गए।

भारत ने पाकिस्तान को वैश्विक मंच पर बेनकाब करने के लिए 'ऑपरेशन सिंधूर' के तहत कड़े कदम उठाए हैं।