Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

वरिष्ठ अधिवक्ता परशुराम सिंह की सातवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/महाराजगंज। अनुमंडल मुख्यालय में वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय परशुराम सिंह की सातवीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें सत्य, न्याय, सेवा और सदाचार का प्रतीक बताया।

वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय परशुराम सिंह ने अपने पूरे जीवन में निर्भीक होकर न्याय की रक्षा की तथा समाज में ईमानदारी, सद्भाव और मानवता की मिसाल कायम की। उन्होंने कहा कि उनके आदर्श और विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे तथा उनकी स्मृतियां हमेशा लोगों के हृदय में जीवित रहेंगी।

कार्यक्रम में अनुमंडलीय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता सुशील कुमार मिश्रा, महासचिव अधिवक्ता पी.पी. रंजन द्विवेदी, अधिवक्ता दिनेश प्रसाद सिंह, भाजपा नेता प्रदीप कुमार रोज, चंदन दुबे, डॉ. त्रिपुरारी शरण, अजय कुमार, संतोष कुमार, प्रवीण मिश्रा, अनिकेत कुमार उर्फ बड़ा बाबू सहित सैकड़ों लोगों ने स्वर्गीय परशुराम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

सभा के अंत में उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज में न्याय व मानवता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।