Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

वाहन जांच अभियान में संदिग्ध वाहनों की ली गई तलाशी

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान । दरौंदा थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर दरौंदा थाना पुलिस ने मंगलवार को मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने सड़क से गुजरने वाले दोपहिया व चारपहिया वाहनों की जांच की।

इस दौरान पुलिस ने वाहनों के रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट समेत अन्य आवश्यक कागजात और सुरक्षा मानकों की जांच की। संदिग्ध प्रतीत होने वाले वाहनों की डिक्की तथा संदिग्ध व्यक्तियों की भी तलाशी ली गई। अचानक शुरू हुए जांच अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।

थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना तथा संदिग्ध गतिविधियों और हथियारों की आवाजाही पर रोक लगाना है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दर्जनों वाहन चालकों को चेतावनी देकर भविष्य में नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। पुलिस ने लोगों से वाहन चलाते समय वैध कागजात साथ रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।