Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण करने पहुंची बीडीओ सिम्पी कुमारी

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती

सीवान/दारौंदा प्रखंड की पकवलिया पंचायत में शुक्रवार को योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए प्रखंड प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में दिखा। बीडीओ सिम्पी कुमारी एवं पंचायती राज पदाधिकारी कुमार कार्तिकेय ने पंचायत क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता की गहन जांच की।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रगति एवं अभिलेखों का मिलान किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी योजनाओं को निर्धारित मानक के अनुरूप और समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए। बीडीओ ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
साथ ही पंचायत क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने, सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई कराने तथा योजनाओं के स्थल पर स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कार्य में गुणवत्ता और पारदर्शिता सर्वोपरि है।