Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

वित्तानुदानित शिक्षाकर्मियों के लिए निर्णायक पहल: राज्यपाल महोदय से मिले डॉ. राहुल राज

लोकल डेस्क, रवि कश्यप

बिहार के वित्तानुदानित माध्यमिक, इंटरमीडिएट और डिग्री महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के नियमित वेतन का मुद्दा एक बार फिर उठाया गया है। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधान पार्षद डॉ. राहुल राज ने बिहार के राज्यपाल से मुलाकात कर इस संबंध में विस्तृत ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कर्मचारियों को नियमित मासिक वेतन देने और वर्षों से लंबित अनुदान का भुगतान जल्द कराने की मांग की।

डॉ. राहुल राज ने राज्यपाल को बताया कि बिहार के वित्तानुदानित शिक्षण संस्थानों में करीब 45 से 50 हजार शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी वर्षों से आर्थिक असुरक्षा का सामना कर रहे हैं। वर्तमान में परीक्षाफल आधारित अनुदान व्यवस्था के कारण उन्हें नियमित आय नहीं मिल पा रही है। इसके साथ ही पेंशन, चिकित्सा सुविधा और अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभों का भी अभाव है।

उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग ने 30 सितंबर 2025 को ज्ञापांक 2829 के माध्यम से मुख्य सचिव की अध्यक्षता में नौ सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन किया था। समिति को वेतन भुगतान से जुड़े मामलों की समीक्षा कर आवश्यक निर्णय लेना था, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।

डॉ. राहुल राज ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 5 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस के अवसर पर पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में मुख्यमंत्री ने वित्तानुदानित संस्थानों के कर्मचारियों के लिए नियमित मासिक वेतन की व्यवस्था करने की घोषणा की थी। इसके बाद 20 सितंबर 2026 को शिक्षक संवाद कार्यक्रम में भी इस प्रतिबद्धता को दोहराया गया था। उन्होंने इन घोषणाओं को जल्द लागू करने की मांग की।

उन्होंने शिक्षण संस्थानों की उपलब्ध भूमि, भवन और आधारभूत संरचनाओं का उचित उपयोग करते हुए उनके अधिग्रहण या स्थायी समाधान के अन्य विकल्पों पर विचार करने का सुझाव भी दिया।

राज्यपाल ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

राज्यपाल ने डॉ. राहुल राज की बातों को गंभीरता से सुना और शिक्षाकर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।

डॉ. राहुल राज ने कहा कि वित्तानुदानित शिक्षाकर्मियों का मुद्दा केवल वेतन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हजारों परिवारों की आजीविका, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के अधिकार और आर्थिक सुरक्षा के लिए उनका प्रयास लगातार जारी रहेगा।