Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

वित्तीय साक्षरता हेतु राष्ट्र बैंक का पत्रकार ओरियंटेशन कार्यक्रम सम्पन्न

लोकल डेस्क, अभिलाष गुप्ता।

रक्सौल / बीरगंज: वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नेपाल राष्ट्र बैंक,बीरगंज कार्यालय द्वारा आयोजित एक दिवसीय पत्रकार अभिमुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है। यह कार्यक्रम मकवानपुर के हेटौंडा स्थित एवोकाडो रिसोर्ट में आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में पर्सा, बारा, रौतहट, मकवानपुर और चितवन जिलों से करीब 70 पत्रकारों की सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान वित्तीय साक्षरता से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई तथा पत्रकारों की भूमिका पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम नेपाल राष्ट्र बैंक, बीरगंज कार्यालय के प्रमुख सुशील पौडेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सहायक निर्देशक नरेश सर्राफ सहित अन्य कर्मचारियों की भी उपस्थिति रही।अभिमुखीकरण कार्यक्रम में सहभागी पत्रकारों को वित्तीय प्रणाली, बैंकिंग सेवाएं, डिजिटल भुगतान, बचत और निवेश के उपायों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।आयोजकों के अनुसार, ऐसे कार्यक्रमों से आम नागरिकों में वित्तीय जागरूकता फैलाने में पत्रकार महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से उनकी पेशेवर क्षमता में वृद्धि होगी और वे जनता तक सही वित्तीय जानकारी पहुंचाने में अधिक सक्षम बनेंगे।