Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

विद्यालयों में मकर संक्रांति महोत्सव 2026, रंगोली-पेंटिंग से सजी रचनात्मकता

लोकल डेस्क, आर्या कुमारी ।

विद्यालयों में मकर संक्रांति महोत्सव 2026 का आयोजन, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

सीवान/दारौंदा : उप विकास आयुक्त, सीवान के ज्ञापांक संख्या–06 तथा निदेशक, सांस्कृतिक कला एवं युवा विभाग, बिहार, पटना के निर्देश पर बुधवार को दारौंदा प्रखंड के सरकारी एवं निजी विद्यालयों में मकर संक्रांति महोत्सव, 2026 का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।

महोत्सव के अंतर्गत विद्यालय परिसरों में रंगोली एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने मकर संक्रांति के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व को चित्रकला, रंगोली और भाषण के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जबकि अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने मकर संक्रांति से जुड़े लोक परंपराओं, आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता पर प्रकाश डाला।

यह कार्यक्रम नया प्राथमिक विद्यालय बसवरिया टोला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय फतेहपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोडारी कला, उच्च माध्यमिक विद्यालय करसौत तथा उच्च विद्यालय रसूलपुर सहित अन्य विद्यालयों में आयोजित किया गया।

समन्वयक रविंद्र कुमार, शिक्षिका भागमुनी कुमारी, हरिचरण यादव एवं रितु सिन्हा ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम को सफल बताते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में सांस्कृतिक चेतना के साथ-साथ रचनात्मक क्षमता का विकास होता है।