लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दारौंदा: विधानसभा चुनाव 2025 में उत्कृष्ट कार्य पर कर्मियों को प्रशस्ति पत्र...
सीवान के दारौंदा प्रखंड में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छता पर्यवेक्षक को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सिम्पी कुमारी एवं प्रखंड समन्वयक शिवेंद्र कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर अधिकारियों ने कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सभी कर्मचारियों के सहयोग से निर्वाचन संबंधी कार्य समय पर एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह निष्ठा और जिम्मेदारी से कार्य करने की अपेक्षा जताई।







