Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

विधायक के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा दरौंदा

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती।

सीवान/दरौंदा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुधवार को दरौंदा प्रखंड कार्यालय परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि उमेश सिंह, बीडीओ शिम्पी कुमारी एवं सीओ वेद प्रकाश नारायण सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और आम लोग शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा में लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। यात्रा को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को समझते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में योगदान देना चाहिए।

यात्रा में भाजपा जिला महामंत्री हरेंद्र कुशवाहा, उप प्रमुख हरेश यादव, विधायक अनुमंडल प्रतिनिधि सह मुखिया रामकृष्ण सिंह उर्फ काका, मंडल अध्यक्ष अरुण भारती, बिट्टू सिंह, सांसद प्रतिनिधि हितेश कुमार, प्रभुनाथ सिंह, बीडीसी अजय यादव, पप्पू राम, लक्ष्मण राम, विजय सिंह, पूर्व जिला पार्षद वीरेंद्र शर्मा, गोलू गिरि, दिव्यांशु मिश्रा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।