Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

विशेष शिविर में 60 दिव्यांग बच्चों को मिले सहायक उपकरण, खिल उठे चेहरे

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान : दरौंदा समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के तहत गुरुवार को राजकीय मध्य विद्यालय, दरौंदा परिसर में आयोजित विशेष शिविर दिव्यांग बच्चों के लिए खुशियों का संदेश लेकर आया। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत चिन्हित 60 दिव्यांग बच्चों के बीच ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, ब्रेल किट, एमआर किट एवं श्रवण यंत्र का वितरण किया गया।

शिविर में दारौंदा, महाराजगंज, बसंतपुर, भगवानपुर, लकड़ीनबीगंज एवं हसनपुरा प्रखंड के लाभार्थी बच्चों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी शिम्पी कुमारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सौरभ सुमन, प्रखंड साधन सेवी अरविंद कुमार सिंह यादव, मंत्री प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारियों एवं शिक्षा विभाग के कर्मियों ने बच्चों के बीच उपकरण वितरित किए।

अधिकारियों ने कहा कि ये सहायक उपकरण दिव्यांग बच्चों के दैनिक जीवन को आसान बनाने के साथ-साथ उनकी शिक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और सभी को समान अवसर प्राप्त हो।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के निर्देशानुसार संबंधित संसाधन शिक्षकों, प्रखंड साधन सेवियों एवं पुनर्वास विशेषज्ञों ने लाभार्थी बच्चों एवं उनके अभिभावकों से समन्वय स्थापित कर निर्धारित समय पर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कराई। शिविर के सफल आयोजन में शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही।