Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर जिला प्रशासन का संदेश

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

प्रत्येक वर्ष 03 मई को ‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस’ मनाया जाता है। इस अवसर पर जिला प्रशासन, सिवान समस्त मीडियाकर्मियों, पत्रकारों एवं समाचार जगत से जुड़े सभी साथियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता है।

जिला पदाधिकारी, सिवान विवेक रंजन मैत्रेय का संदेश:

 लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले प्रेस की स्वतंत्रता किसी भी स्वस्थ समाज की पहचान है। पत्रकार बंधु निर्भीक होकर सत्य को सामने लाते हैं, प्रशासन और जनता के बीच सेतु का कार्य करते हैं, और विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कोविड महामारी से लेकर बाढ़, आगजनी और लू जैसी आपदाओं में भी मीडिया ने जिम्मेदारी से सूचनाएं पहुंचाई हैं।* 

 जिला प्रशासन प्रेस की स्वतंत्रता, सुरक्षा और गरिमा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। पत्रकारों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जिला स्तरीय ‘मीडिया मॉनिटरिंग सेल’ सक्रिय है।* 

इस अवसर पर जिला प्रशासन की अपील:
1. सकारात्मक पत्रकारिता*: विकासात्मक एवं जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दें। 
2. अफवाहों से बचाव*: सोशल मीडिया पर खबर की सत्यता जांचकर ही प्रकाशित करें। आपदा के समय प्रशासन द्वारा जारी सूचनाओं को प्रमुखता दें।
3. पर्यावरण पत्रकारिता*: इस वर्ष की थीम के अनुरूप जलवायु परिवर्तन, जल संरक्षण, खेतों में आग की रोकथाम जैसे मुद्दों पर जागरूकता फैलाएं।
4. साइबर सुरक्षा*: डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकार अपनी डिजिटल सुरक्षा का ध्यान रखें।

 आज के दिन हम उन पत्रकार साथियों को भी नमन करते हैं जिन्होंने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।* 

 जिला प्रशासन सिवान, स्वतंत्र, निष्पक्ष और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए सदैव सहयोग हेतु तत्पर है।* 

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी 
सिवान
Information & Public Relations Department, Government of Bihar