Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

विश्व साईकिल दिवस पर भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा साईकिल रैली आयोजित

लोकल डेस्क, ऋषि राज।

रक्सौल: बीरगंज में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। भारतीय महावाणिज्य दूतावास के तत्वावधान तथा बीरगंज साइकिल क्लब के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, खेलकूद एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली को लेकर शहर में विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला। जानकारी के अनुसार साइकिल रैली की शुरुआत भारतीय महावाणिज्य दूतावास परिसर से हुई। इसके बाद रैली नेपाल-भारत सीमा क्षेत्र स्थित शंकराचार्य गेट होते हुए वीरगंज नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों का भ्रमण करती हुई पुनः निर्धारित स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। वीरगंज साइकिल क्लब के प्रतिनिधि संजय अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को साइकिल उपयोग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

रैली में वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के महावाणिज्यदूत देवी सहाय मीणा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों, खेल संस्थाओं, साइकिल प्रेमियों एवं शहर के विभिन्न क्लबों के सदस्यों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और अनियमित जीवनशैली के कारण लोगों में विभिन्न प्रकार की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में साइकिल का नियमित उपयोग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि छोटी दूरी तय करने के लिए साइकिल का उपयोग करने से ईंधन की बचत होती है और वायु प्रदूषण में भी कमी आती है।

आयोजकों ने बताया कि विश्व साइकिल दिवस लोगों को सतत परिवहन व्यवस्था अपनाने, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदार बनने की प्रेरणा देता है। इसी उद्देश्य से इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने की बात कही, ताकि अधिक से अधिक लोग साइकिल उपयोग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना सकें।