Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर युवाओं को एचआईवी/एड्स के प्रति किया गया जागरूक

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

-नियमित जांच और भ्रांतियों को दूर करने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील
-बापू टॉवर में आयोजित कार्यक्रम में 350 प्रतिभागियों की भागीदारी

पटना, राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन की ओर से निर्धारित 95:95:99 लक्ष्य की प्राप्ति एवं युवाओं के साथ आम जनों में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को बापू टॉवर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर बिहार स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम बीडी कॉलेज,  पटना की प्राचार्य, प्रो. रत्ना अमृत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। 
 
बापू टॉवर में आयोजित कार्यक्रम में 350 प्रतिभागियों की भागीदारी       

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रेड रिबन क्लब युवाओं एवं छात्र-छात्राओं को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करने का एक सशक्त मंच है। कॉलेज के छात्र-छात्राएं समाज में जागरुकता फैलाने एवं भ्रांतियों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने युवाओं से सक्रिय रूप से जुड़कर जागरुकता अभियानों में भाग लेने का आह्वान किया। साथ ही विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर उन्होंने सभी से अपने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने,  नियमित व्यायाम करने और स्वस्थ आदतों को अपनाने की अपील की। 
 
स्किट के माध्यम से एड्स से जुड़ी भ्रांतियों को किया दूर            

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे परियोजना निदेशक सुमित कुमार ने कहा कि बिहार स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी एचआईवी/एड्स की रोकथाम,  नियंत्रण एवं जनजागरुकता के लिए निरंतर योजनाबद्ध एवं प्रभावी प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि एचआईवी के विरुद्ध इस लड़ाई में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने की सबसे सशक्त कड़ी हैं। उन्होंने युवाओं से सुरक्षित व्यवहार अपनाने, नियमित एचआईवी जांच कराने और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। कार्यक्रम के आयोजन में बीडी कॉलेज, पटना का पूरा सहयोग रहा। 
             
कार्यक्रम के दौरान 25 शिक्षण संस्थानों के लगभग 350 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने एचआईवी/एड्स जागरूकता विषय पर अपने विचार साझा किए गए। वहीं विभिन्न शिक्षण संस्थानों की टीमों ने प्रस्तुत स्किट के माध्यम से आमजन को यह संदेश दिया गया कि एड्स किसी के साथ रहने, छूने अथवा सामाजिक संपर्क से नहीं फैलता।

इस अवसर पर समिति के संयुक्त निदेशक मनोज कुमार सिन्हा, सहायक निदेशक आलोक कुमार सिंह सहित बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।