Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

वीडी सतीशन बने केरल के नए मुख्यमंत्री, 64 साल बाद पूरी कैबिनेट ने एक साथ ली शपथ

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार

तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने सोमवार को केरल के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उनके साथ पूरी कैबिनेट के 20 मंत्रियों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

केरल की राजनीति में यह 64 साल बाद हुआ है, जब किसी मुख्यमंत्री ने अपनी पूरी कैबिनेट के साथ शपथ ली हो। इससे पहले वर्ष 1962 में राज्य के तीसरे कांग्रेसी मुख्यमंत्री आर शंकर ने पूरी कैबिनेट के साथ शपथ ली थी। हालांकि उनकी सरकार 1964 में अविश्वास प्रस्ताव के बाद गिर गई थी।

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री पी विजयन, भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर तथा कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

नई कैबिनेट में 14 विधायक पहली बार मंत्री बने हैं। इनमें सीपी जॉन, एन शमसुद्दीन, केएम शाजी, पीके बशीर, वीई अब्दुल गफूर, पीसी विष्णुनाथ, रोजी एम जॉन, बिंदु कृष्णा, टी सिद्दीकी, केए थुलसी और ओजे जनीश सहित अन्य नाम शामिल हैं।

कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद भी अपने पास रखे हैं। तिरुवनचूर राधाकृष्णन को विधानसभा अध्यक्ष जबकि शनिमोल उस्मान को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

विधानसभा सदस्यों के शपथ ग्रहण के बाद 22 मई को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। वहीं, राज्यपाल का नीतिगत संबोधन 29 मई को प्रस्तावित है और राज्य का बजट 5 जून तक पेश किए जाने की संभावना है।