Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

वीरगंज में चौथी नगर राष्ट्रपति रनिंग शील्ड ताइक्वांडो चयन सम्पन्न

लोकल डेस्क, अभिलाष गुप्ता।

वीरगंज: वीरगंज महानगरपालिका के आयोजन में वीरगंज स्थित घड़िअर्वा पोखरी कवरड हॉल में ‘चौथी नगर राष्ट्रपति रनिंग शील्ड ताइक्वांडो चयन प्रतियोगिता’ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता गणेशमान श्रेष्ठ ने की, जबकि पर्सा जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष दीपक साह कानु मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

करीब 300 खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के वजन और प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं की घोषणा की गई। प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न वजन वर्गों में मुकाबले आयोजित किए गए।

पुरुष 45 किलोग्राम वर्ग में गौतम कुमार प्रजापति प्रथम, जेनिस खड़का द्वितीय तथा मोहित लिम्बू और प्रणिल थापा तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार 48 किलोग्राम वर्ग में आशिष कुमार सराफ प्रथम, विकी कुमार यादव द्वितीय तथा सुलभ थारु और सक्षम चौरसिया तृतीय रहे। 51 किलोग्राम वर्ग में शिवजी कुमार पटेल प्रथम, अब्राहम भुजु द्वितीय तथा जानिलाल जाफर और आयुस चौधरी तृतीय स्थान पर रहे।
55 किलोग्राम वर्ग में स्वयममान रन्जितकार प्रथम और प्रिन्स कुमार द्वितीय रहे, जबकि अन्य प्रतिस्पर्धाओं में शिवम कुमार प्रथम और शेख रहमान हुसैन द्वितीय स्थान पर रहे।

इसके अलावा, पुम्से (काता) प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एकल पुरुष पुम्से में हबिबुल्लाह मियाँ प्रथम, आगमन ठाकुरी द्वितीय तथा साजन पटेल और आयुस ठाकुरी तृतीय रहे। वहीं, एकल महिला पुम्से में रोशनी मोक्तान प्रथम स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिता को निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने में जूरी के रूप में महमद सकिल और गणेशमान श्रेष्ठ की भूमिका महत्वपूर्ण रही। वहीं रेफरी के रूप में राजेन्द्र शाही, महमद मन्सूर हवारी, विक्रान्त डंगोल, सोएब अख्तर और दीपेश मानन्धर सहित अन्य ने जिम्मेदारी निभाई।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर अध्यक्ष गणेशमान श्रेष्ठ ने जानकारी दी कि इस चयन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी आगामी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।