लोकल डेस्क, अभिलाष गुप्ता।
वीरगंज: मानव जीवन बचाने तथा रक्त की कमी को कम करने के उद्देश्य से वीरगंज के घंटाघर चौक पर आयोजित विशाल खुला रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। क्रीयाशील युवा पत्रकार मंच नेपाल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 3 महिलाओं सहित कुल 60 लोगों ने रक्तदान किया।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के नागरिकों, युवाओं, समाज सेवियों तथा रक्तदाताओं की उत्साहजनक भागीदारी रही। रक्तदाताओं ने मानव सेवा की भावना से रक्तदान करते हुए इसे जीवनदान के समान बताया तथा नियमित रक्तदान अभियान को निरन्तर जारी रखने पर जोर दिया।
क्रीयाशील युवा पत्रकार मंच नेपाल के अध्यक्ष आनन्द पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम में नेपाल पत्रकार महासंघ पर्सा के अध्यक्ष ओमप्रकाश खनाल प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं नेपाल रेडक्रस सोसाइटी पर्सा के अध्यक्ष बृज किशोर पटेल, दीपक पटेल, सौरभराज पाण्डे, बृजेश चौधरी सहित विभिन्न क्षेत्र के विशिष्ट व्यक्तित्वों की विशेष उपस्थिति रही।
रक्तदान करने वालों में ज्ञान्ती पटेल, पूजा साह, माधुरी महतो, अनिश पटेल, मुनेश पटेल, मुकेश पटेल, आदित्य शर्मा, राकेश साह, दीपेन्द्र पटेल, बीपीएस प्लस कॉलेज के संचालक दीपक पटेल, स्वच्छ समाज युवा क्लब के अध्यक्ष भूपेन्द्र पटेल, समाजसेवी बृजकिशोर चौधरी, क्रीयाशील युवा पत्रकार मंच नेपाल के अध्यक्ष आनन्द पटेल, समाजसेवी राजेन्द्र भट्टराई, अरविन्द पटेल, पप्पू साह, प्रताप पटेल, अनुज पटेल, रञ्जय पटेल, विशेष द्विवेदी, जितेन्द्र साह, सुनील साह, सूर्यप्रताप पटेल सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने बताया कि रक्त की कमी के कारण किसी भी मरीज की जान न जाए, इसके लिए ऐसे अभियान अत्यन्त आवश्यक हैं। साथ ही युवाओं से सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए नियमित रक्तदान करने का आह्वान किया।
नेपाल रेडक्रस सोसाइटी पर्सा के अध्यक्ष बृज किशोर पटेल ने कहा कि रक्तदान मरीजों का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने समाज में रक्तदान के प्रति सकारात्मक संदेश फैलाने में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी रेशमकोठी उपशाखा के युवा संयोजक अभिलाष गुप्ता की भी विशेष उपस्थिति रही।
आयोजक संस्था ने रक्तदान शिविर में सहभागी सभी रक्तदाताओं, अतिथियों तथा सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं मानवीय कार्यक्रमों को निरन्तर जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।







