लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दारौंदा प्रखंड क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोरौली में वीर कुंवर सिंह की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। शिक्षकों ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक थे उन्होंने अपने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सिवान की धरती को भी गौरवान्वित किया। उन्होंने कहा कि उनका त्याग तपस्या ओजस्वी व्यक्तिगत समाज के प्रतीक साहित्य राष्ट्र प्रेम तथा सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संघर्ष आज भी सभी के लिए प्रेरणादायक है। इस अवसर पर शिक्षक मंटू कुमार सिंह कमलेश यादव नवीन तिवारी मुकेश राम सुशीला कुमारी सभी छात्र-छात्राएं श्रद्धांजलि दी।







