Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

वीसीके के समर्थन से विजय की सरकार का रास्ता साफ

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी।

चेन्नई, तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर जारी सियासी असमंजस शनिवार शाम खत्म हो गया, जब विदुथलाई चिरूथईगल काट्ची (वीसीके) ने तमिझगा वेट्री कषगम (टीवीके) को बिना शर्त समर्थन देने का ऐलान कर दिया। इस फैसले के बाद अभिनेता से नेता बने जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली टीवीके को विधानसभा में बहुमत का जरूरी आंकड़ा मिल गया है और अब सरकार गठन का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।

थोल थिरुमावलवन के नेतृत्व वाली वीसीके पिछले कई दिनों से अपने समर्थन को लेकर असमंजस में थी। हालांकि पार्टी के पास विधानसभा में केवल दो विधायक हैं, लेकिन उसके रुख पर ही सरकार गठन की तस्वीर निर्भर मानी जा रही थी। समर्थन की औपचारिक घोषणा के बाद टीवीके गठबंधन की संख्या 118 तक पहुंच गई, जो 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए जरूरी आंकड़ा है।

वीसीके प्रमुख थिरुमावलवन ने टीवीके के चुनाव अभियान प्रबंधन महासचिव आधाव अर्जुना को समर्थन पत्र सौंपकर अपने फैसले की जानकारी दी। समर्थन पत्र मिलने के बाद अर्जुना ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लोकतंत्र की रक्षा की जाएगी और विजय तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कांग्रेस, भाकपा, माकपा और थिरुमावलवन का समर्थन के लिए आभार भी जताया।

गौरतलब है कि अपने पहले विधानसभा चुनाव में टीवीके ने 108 सीटों पर जीत हासिल की थी। हालांकि दो सीटों से विजय की जीत के कारण तकनीकी रूप से पार्टी के पास 107 विधायक ही माने जा रहे थे। ऐसे में बहुमत तक पहुंचने के लिए पार्टी को 11 और विधायकों के समर्थन की जरूरत थी।

इस कमी को पूरा करने के लिए विजय ने विपक्षी दलों और सहयोगी पार्टियों से लगातार बातचीत की। इसके बाद कांग्रेस ने द्रमुक से अलग होकर अपने पांच विधायकों के साथ टीवीके को समर्थन देने का फैसला किया। वहीं माकपा और भाकपा ने भी अपने दो-दो विधायकों के जरिए बाहर से समर्थन देने की घोषणा की। अब वीसीके के दो विधायकों के जुड़ने के बाद गठबंधन का आंकड़ा बहुमत तक पहुंच गया है।

वीसीके के फैसले को लेकर पूरे दिन राजनीतिक हलकों में उत्सुकता बनी रही। सुबह थिरुमावलवन ने अपने रुख को लेकर कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिया था, जिससे सियासी चर्चाएं और तेज हो गई थीं। हालांकि शाम होते-होते उन्होंने समर्थन की औपचारिक पुष्टि कर दी, जिसके बाद राजनीतिक अनिश्चितता समाप्त हो गई।

सूत्रों के मुताबिक यह समर्थन कई दौर की बातचीत और राजनीतिक मंथन के बाद तय हुआ। अब राज्यपाल जल्द ही विजय को सरकार बनाने के लिए औपचारिक आमंत्रण दे सकते हैं। इसके बाद नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख घोषित किए जाने की संभावना है।