Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

शंकराचार्य पद विवाद में मेला प्रशासन और संत आमने-सामने

नेशनल डेस्क, श्रेयांश पराशर l

प्रयागराज। मेला प्राधिकरण और शंकराचार्य पद को लेकर उठे विवाद ने एक बार फिर धार्मिक और प्रशासनिक हलकों में बहस तेज कर दी है। प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से शंकराचार्य होने के प्रमाण मांगे हैं। प्राधिकरण की ओर से जारी नोटिस में उच्चतम न्यायालय की टिप्पणी का हवाला देते हुए 24 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा गया है।

इस नोटिस के जवाब में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने स्पष्ट कहा कि शंकराचार्य होने का निर्णय किसी प्रशासनिक संस्था या राजनीतिक पदाधिकारी का विषय नहीं है। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य वही होता है, जिसे अन्य पीठों के शंकराचार्य मान्यता देते हैं। उनका दावा है कि द्वारका और श्रृंगेरी पीठ के शंकराचार्य उन्हें शंकराचार्य स्वीकार करते हैं, जबकि तीसरी पीठ की मौन स्वीकृति भी उनके पक्ष में है।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने यह भी बताया कि पिछले माघ मेले में उन्होंने दोनों शंकराचार्यों के साथ स्नान किया था। ऐसे में यदि अन्य पीठों के शंकराचार्य स्वयं उन्हें शंकराचार्य मान रहे हैं, तो फिर किसी अतिरिक्त प्रमाण की आवश्यकता क्यों है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अब यह तय करेगा कि शंकराचार्य कौन है—प्रशासन, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री या देश के राष्ट्रपति? उन्होंने स्पष्ट कहा कि भारत के राष्ट्रपति को भी यह अधिकार नहीं है कि वह तय करें कि शंकराचार्य कौन है।

उन्होंने कहा कि शंकराचार्य परंपरा से शंकराचार्य ही निर्णय करते आए हैं। पुरी पीठ के शंकराचार्य को इस मामले में निर्णायक माना जाता है। इस विवाद में सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे को लेकर भी भ्रम फैलाया गया। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि हलफनामे में कहीं यह नहीं लिखा गया कि उन्होंने किसी का विरोध किया है, बल्कि यह कहा गया है कि उनसे समर्थन नहीं मांगा गया था, इसलिए समर्थन नहीं दिया गया।

अंत में उन्होंने दावा किया कि उन्हें दो शंकराचार्यों का प्रत्यक्ष, लिखित और व्यावहारिक समर्थन प्राप्त है और तीसरी पीठ की मौन सहमति भी उनके साथ है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि यदि कोई यह कहता है कि वह ज्योतिर्मठ का शंकराचार्य है, तो वह सामने आकर संवाद करे। इस पूरे प्रकरण ने मेला प्रशासन, धार्मिक परंपराओं और संवैधानिक सीमाओं के बीच की रेखा को फिर से चर्चा के केंद्र में ला दिया है।