Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

शतचंडी महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, उमड़ी श्रद्धा

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

महाराजगंज। अनुमंडल मुख्यालय के दुर्गा चौक नखास स्थित बड़ी देवी मंदिर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत सैलाब उमड़ पड़ा।

बाला बाबा मठ के मठाधीश महामंडलेश्वर बद्री नारायण दास जी महाराज की अध्यक्षता तथा स्थानीय विधायक हेम नारायण साह के नेतृत्व में यह यात्रा निकाली गई। वाराणसी के यज्ञाचार्य मनीष तिवारी के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हाथी, घोड़े और बैंड-बाजे के साथ 2100 कन्याओं द्वारा सुसज्जित कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ हुई। कलकटरी पोखरा में विधिवत जलभरी के बाद यात्रा पुरानी बाजार, नया बाजार, सिहौता बाजार, राजेंद्र चौक व मोहन बाजार होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुंची।

कड़ाके की ठंड के बावजूद नंगे पांव श्रद्धालुओं की सहभागिता देखते ही बन रही थी। जय माता दी, हर हर महादेव, जय श्रीराम और जय हनुमान के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। सेंट जोसेफ्स हाई स्कूल के बच्चों ने श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की, जबकि जगह-जगह रंगोली, प्याऊ और प्रसाद की व्यवस्था की गई थी।

इस मौके पर विधायक हेम नारायण साह, भाजपा नगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह, जिला मंत्री अवधेश पांडेय, भाजपा नेत्री सुप्रिया जायसवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कथावाचिका श्यामा किशोरी जी करेंगी भागवत कथा

आयोजन समिति के अध्यक्ष राम बाबू प्रसाद ने बताया कि नौ दिवसीय महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन संध्या 7 बजे से वृंदावन की कथावाचिका श्यामा किशोरी जी श्रीमद्भागवत कथा सुनाएंगी। आरती के बाद महाप्रसाद का वितरण होगा। उन्होंने बताया कि महायज्ञ के दौरान 7 जनवरी को वाराणसी की गंगा आरती की तर्ज पर भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। अंतिम दिन हवन-पूजन, विशाल भंडारा एवं रात्रि में देवी जागरण का आयोजन होगा।