Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

शनिवार हाफ डे की घोषणा से शिक्षकों में खुशी की लहर

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान: विद्यालयों में शनिवार को हाफ डे लागू करने की घोषणा से शिक्षक समुदाय में खुशी की लहर है। शिक्षक हितों की आवाज को मजबूती से उठाने वाले शिक्षक नेता डॉ. आनंद ने सोमवार को बिहार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी से शिष्टाचार मुलाकात कर इस निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया।

मुलाकात के दौरान डॉ. आनंद ने कहा कि शनिवार हाफ डे की मांग लंबे समय से शिक्षकों की प्रमुख मांगों में शामिल थी। सरकार द्वारा इस मांग को गंभीरता से लेते हुए लागू करने की घोषणा करना शिक्षकों एवं विद्यार्थियों दोनों के हित में एक ऐतिहासिक और स्वागतयोग्य कदम है।

उन्होंने कहा कि इस निर्णय से शिक्षकों को मानसिक राहत मिलेगी तथा विद्यार्थियों के लिए भी शैक्षणिक वातावरण अधिक संतुलित एवं सकारात्मक बनेगा। डॉ. आनंद ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी सरकार शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता के साथ सकारात्मक निर्णय लेती रहेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सरकार एवं शिक्षक संगठनों के बीच सार्थक संवाद लगातार जारी रहना चाहिए।