Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

शहीद कप विजेता महिला क्रिकेट खिलाड़ियों का गौतम विद्यालय में सम्मान

लोकल डेस्क, अभिलाष गुप्ता।

बीरगंज: बीरगंज स्थित गौतम माध्यमिक विद्यालय द्वारा मधेश प्रदेश क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित ‘शहीद कप मधेश महिला क्रिकेट लीग 2083’ की विजेता महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर खिलाड़ियों को सम्मानपत्र एवं अंगवस्त्र प्रदान करते हुए भव्य सम्मान किया।

विद्यालय की मैनेजिंग डायरेक्टर परीक्षा प्रिया लामा की अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम में पर्सा क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनीष सिंह प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर सोनम लामा, प्रिंसिपल गणेश क्षेत्री, रमेश शर्मा, ललित कर्ण, सौराज प्रधान, सिपेन्द्र गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमुख अतिथि मनीष सिंह ने कहा कि महिला क्रिकेट के विकास के लिए इस प्रकार के सम्मान एवं प्रोत्साहन कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण के कारण ही मधेश प्रदेश में महिला क्रिकेट लगातार नई ऊँचाइयाँ हासिल कर रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों से भविष्य में भी निरंतर मेहनत कर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने का आग्रह किया।

उन्होंने विद्यालय द्वारा खेलकूद क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के प्रयास की सराहना भी की। उन्होंने कहा, “खिलाड़ियों का सम्मान उन्हें और अधिक आत्मविश्वास एवं ऊर्जा प्रदान करता है।”

कार्यक्रम में अध्यक्ष परीक्षा प्रिया लामा ने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने बताया कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद को भी विशेष प्राथमिकता देता आ रहा है तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सदैव प्रोत्साहित किया जाएगा।

विद्यालय के अनुसार खिलाड़ियों की उत्कृष्ट उपलब्धि, समर्पण एवं खेल भावना के सम्मान और प्रोत्साहन के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।