Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

शहीद मुकुंद प्र. खनाल स्मृति प्रतिष्ठान द्वारा 21 विद्यार्थियों का सम्मान

लोकल डेस्क, अभिलाष गुप्ता।

वीरगंज: शैक्षिक शहीद मुकुंद प्रसाद खनाल स्मृति प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित सम्मान कार्यक्रम–2083 शनिवार को वीरगंज में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। एसईई 2082 की नियमित परीक्षा में वीरगंज महानगरपालिका अंतर्गत सामुदायिक माध्यमिक विद्यालयों से सर्वाधिक जीपीए प्राप्त करने वाले 21 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

वीरगंज पब्लिक कॉलेज के नए भवन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि वीरगंज महानगरपालिका शिक्षा महाशाखा प्रमुख आनन्द लामिछाने थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रतिष्ठान की अध्यक्ष मुना खनाल ने की।

अपने संबोधन में प्रमुख अतिथि आनन्द लामिछाने ने कहा कि सामुदायिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट परिणाम हासिल कर शिक्षा क्षेत्र में नई उम्मीद जगाई है। उन्होंने विद्यार्थियों से इस सम्मान को प्रेरणा के रूप में लेकर भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज परिवर्तन का प्रमुख आधार है और मेहनत, अनुशासन तथा सकारात्मक सोच के बल पर विद्यार्थी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के सम्मान कार्यक्रम विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने के साथ-साथ सामुदायिक विद्यालयों के प्रति विश्वास को भी मजबूत करते हैं। महानगरपालिका गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों की क्षमता विकास के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित कर रही है तथा भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक कार्यों में सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में प्रतिष्ठान के सलाहकार एवं समाजसेवी अधिवक्ता प्रकाश उपाध्याय सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथियों में इदिरा देवी खनाल, ओम प्रकाश खनाल, सरोज प्रसाद चौधरी, सुशिला साह, अशोक सङौला, राम बिहारी पाण्डे, देवेश गुप्ता, ओम कुमार झा, श्रवण बहादुर रायमाझी सहित विभिन्न क्षेत्र के प्रतिनिधियों की सहभागिता रही।

सम्मानित विद्यार्थियों को प्रति व्यक्ति 1,500 रुपये नकद, सम्मान-पत्र, खादा एवं टीका प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम संयोजक प्रभु रौनियार ने बताया कि विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने तथा शैक्षिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिष्ठान प्रत्येक वर्ष इस प्रकार के सम्मान कार्यक्रम आयोजित करता है। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता में सहयोग देने वाले सभी व्यक्तियों एवं संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।