Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

शादी के बाद अनिरुद्ध और काव्या ने सन ग्रुप के कर्मचारियों को दी दावत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अर्पिता कृष्णा।

संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन अपनी शादी के बाद एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में नवविवाहित जोड़े ने सन ग्रुप के कर्मचारियों के लिए एक भव्य भोज का आयोजन किया। इस आयोजन का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें दोनों कर्मचारियों से मिलते और हाथ जोड़कर उनका अभिवादन करते नजर आ रहे हैं।

‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दावत में कर्मचारियों को केले के पत्तों पर पारंपरिक दक्षिण भारतीय भोजन परोसा गया। मेन्यू में बिरयानी, फ्राइड चिकन, मटन सुक्का, उबले अंडे, प्याज का रायता और बैंगन की सब्जी शामिल थी। वहीं, मिठाई में गुलाब जामुन और आइसक्रीम परोसी गई।

वायरल वीडियो में अनिरुद्ध और काव्या कर्मचारियों के बीच जाकर उनसे मुलाकात करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया। इस आयोजन को उनकी शादी के बाद कर्मचारियों के साथ खुशियां साझा करने के अवसर के रूप में देखा जा रहा है।

बता दें कि अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन ने 11 नवंबर 2026 को ग्रीस में शादी की थी। इसके बाद 21 नवंबर को चेन्नई में उनका भव्य रिसेप्शन आयोजित किया गया था, जिसमें फिल्म, क्रिकेट और अन्य क्षेत्रों की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई थीं।

काव्या मारन सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं। वह सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ और सन टीवी नेटवर्क की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। वहीं, अनिरुद्ध रविचंदर दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय संगीतकार और कंपोजर हैं।