Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

शिक्षकों के लिए प्रेरणा बने राजीव कुमार झा, नवाचारों के लिए होंगे सम्मानित

मोतिहारी, एन. के. सिंह |
शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और रचनात्मकता के प्रतीक बन चुके पूर्वी चंपारण के ढाका प्रखंड अंतर्गत सोरपनिया गाँव के शिक्षक राजीव कुमार झा को आगामी 1 जुलाई को एक विशेष सम्मान से नवाज़ा जाएगा। यह कार्यक्रम मोतिहारी जिला परिषद सभागार में आयोजित किया जाएगा, जिसमें उन्हें प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्रदान किया जाएगा।

यह सम्मान तिरहुत प्रमंडल स्तरीय शैक्षिक कार्यक्रम के तहत दिया जा रहा है, जिसमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर और वैशाली जिलों के चुने हुए नवाचारी शिक्षकों को एक मंच पर लाया जाएगा। राजीव कुमार झा को विशेष रूप से शिक्षा में उनके रचनात्मक दृष्टिकोण और नवीन प्रयोगों के लिए चयनित किया गया है।

'दो बंदर स्कूल चले' बनी प्रेरणा

राजीव कुमार झा की हाल ही में प्रकाशित बाल चित्रात्मक पुस्तक 'दो बंदर स्कूल चले' को भी शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा योगदान माना जा रहा है। इस किताब को बिहार शिक्षा परियोजना और आईपीएल द्वारा चयनित किया गया है और यह जल्द ही राज्य सहित देश के अन्य हिस्सों के सरकारी प्री-प्राइमरी स्कूलों में उपलब्ध कराई जाएगी। इसका उद्देश्य प्रारंभिक शिक्षा को रोचक और चित्रों के माध्यम से अधिक प्रभावशाली बनाना है।

पूर्व में भी मिला सम्मान

शिक्षा में योगदान के लिए राजीव कुमार झा को पूर्वी चंपारण के शिक्षा विभाग द्वारा पहले भी दो बार सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का सम्मान मिल चुका है। उनके नवाचारी प्रयासों की सराहना राज्य स्तर पर की जा रही है।

सम्मान समारोह में प्रमुख अतिथि

सम्मान समारोह में पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल और जिला शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार राजीव कुमार झा को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर्स संस्था द्वारा किया जा रहा है, जो हर वर्ष राज्य के नवाचारी शिक्षकों को पहचान दिलाने का कार्य करती है।

क्षेत्र में खुशी की लहर

इस सम्मान की घोषणा से सोरपनिया और आसपास के क्षेत्रों में उत्सव का माहौल है। शिक्षाविद विद्यापति झा, रंगकर्मी प्रसाद रत्नेश्वर, साहित्यकार विनय कुमार सिंह, शिक्षक नेता नवल किशोर सिंह, बुनिलाल ठाकुर सहित कई प्रबुद्धजनों ने राजीव कुमार झा की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।

उनकी यह उपलब्धि निश्चित रूप से अन्य शिक्षकों को भी शिक्षा के क्षेत्र में नए प्रयोग करने के लिए प्रेरित करेगी और बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगी।