Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

शिक्षकों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की लड़ाई जारी, शिक्षा मंत्री से मिले डॉ. राहुल राज

लोकल डेस्क, रवि कश्यप |

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लोकप्रिय शिक्षक नेता, भावी प्रत्याशी एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. राहुल राज ने बिहार के शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी से महत्वपूर्ण मुलाकात कर राज्य के वित्त रहित शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की।

उन्होंने विशेष रूप से उन वित्त रहित शिक्षकों की पीड़ा को शिक्षा मंत्री के समक्ष रखा, जो अपनी वर्षों पुरानी मांगों के समर्थन में लगातार तीन दिनों तक धरने पर बैठे रहे और सरकार का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित कर रहे हैं। डॉ. राहुल राज ने कहा कि वित्त रहित शिक्षकों ने वर्षों से सीमित संसाधनों में शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने का कार्य किया है। ऐसे शिक्षकों की उपेक्षा न केवल उनके सम्मान के विरुद्ध है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था के लिए भी चिंताजनक है। उन्होंने शिक्षा मंत्री से आग्रह किया कि धरनारत शिक्षकों की सभी न्यायोचित मांगों पर संवेदनशीलता के साथ शीघ्र निर्णय लिया जाए, ताकि हजारों शिक्षकों एवं उनके परिवारों को राहत मिल सके। मुलाकात के दौरान डॉ. राहुल राज ने राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में प्रत्येक शनिवार को अर्ध कार्यदिवस (Half Working Day) घोषित करने की भी न्यायसंगत मांग रखी। उन्होंने कहा कि सप्ताह भर लगातार शैक्षणिक एवं प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करने वाले शिक्षकों को शनिवार को अर्ध कार्यदिवस की सुविधा मिलने से उन्हें मानसिक एवं शारीरिक राहत मिलेगी। इससे वे आगामी सप्ताह के लिए बेहतर शैक्षणिक तैयारी कर सकेंगे, विद्यार्थियों के मूल्यांकन, पाठ योजना, अभिलेख संधारण एवं अन्य आवश्यक शैक्षणिक कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से पूरा कर पाएंगे। इससे शिक्षा की गुणवत्ता में भी सकारात्मक सुधार होगा। इतना ही नहीं उन्होंने पूर्ण वेतनमान, वित्तीय उन्नयन, वार्षिक वेतन वृद्धि, पुरानी पेंशन योजना जारी करने की बात भी शिक्षा मंत्री से की।रेशनलाईजेशन के लिए शिक्षकों से विकल्प लेने की बात को स्पष्ट एवं गम्भीरता से रखा।डॉ. राहुल राज ने कहा कि शिक्षक केवल कर्मचारी नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के सशक्त आधार हैं। यदि शिक्षक सम्मानित, सुरक्षित और संतुष्ट होंगे, तभी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और वे हर मंच पर शिक्षक हितों की मजबूती से आवाज़ उठाते रहेंगे।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शिक्षा मंत्री वित्त रहित शिक्षकों की मांगों एवं शनिवार को अर्ध कार्यदिवस घोषित करने के प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार करते हुए शीघ्र निर्णय लेंगे, जिससे राज्य के लाखों शिक्षक लाभान्वित होंगे और शिक्षा व्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी। शिक्षक समुदाय ने डॉ. राहुल राज की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि वे लगातार शिक्षकों के हितों की लड़ाई को सरकार तक मजबूती से पहुंचा रहे हैं। शिक्षकों ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. राहुल राज के सक्रिय नेतृत्व, सतत प्रयास और संघर्षशील सोच के कारण शिक्षक समाज को एक सशक्त एवं विश्वसनीय प्रतिनिधित्व मिल रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनके निरंतर प्रयासों से वित्त रहित शिक्षकों की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान होगा तथा शिक्षकों के हित में शनिवार को अर्ध कार्यदिवस की मांग भी शीघ्र स्वीकृत होगी, जिससे पूरे बिहार की शिक्षा व्यवस्था को सकारात्मक दिशा मिलेगी।।