Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

शिक्षकों के हक और सम्मान की आवाज बने डॉ. राहुल राज, लंबित अनुदान के भुगतान को लेकर शिक्षा मंत्री से की निर्णायक पहल

लोकल डेस्क :- रविशंकर मिश्रा 

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधान पार्षद डॉ. राहुल राज ने शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए निगेटिव अनुपस्थिति के आधार पर होने और अनुदानित शिक्षकों के लंबित अनुदान के भुगतान का मामला माननीय शिक्षा मंत्री के समक्ष प्रमुखता से उठाया। इस दौरान उन्होंने छठ जैसे महत्वपूर्ण लोकआस्था के महापर्व से पूर्व शिक्षकों को उनका बकाया भुगतान नहीं हो पाने पर गहरी चिंता व्यक्त की। डॉ. राहुल राज ने शिक्षा मंत्री से इस मामले में व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करते हुए लंबित अनुदान का भुगतान शीघ्र सुनिश्चित कराने का विशेष आग्रह किया। उन्होंने शिक्षा मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि अनुदानित शिक्षकों ने लंबे समय से आर्थिक कठिनाइयों के बीच अपनी शैक्षणिक जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। इसके बावजूद छठ पर्व से पूर्व उनके लंबित अनुदान का भुगतान नहीं होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।


सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के भुगतान में अनियमितता एवं अनुदानित विद्यालय के शिक्षकों के भुगतान नहीं होने के कारण शिक्षकों एवं उनके परिवारों को काफी आर्थिक परेशानियों और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा। उन्होंने शिक्षा मंत्री से आग्रह किया कि आखिर किन कारणों से भुगतान की प्रक्रिया लंबित रही और इसमें क्या-क्या बाधाएं आ रही हैं, इसकी त्वरित समीक्षा कराते हुए सभी तकनीकी एवं प्रशासनिक समस्याओं का शीघ्र निराकरण कराया जाए। साथ ही, जिन शिक्षकों का भुगतान लंबित है, उनका भुगतान अविलंब सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। डॉ. राहुल राज ने स्पष्ट रूप से कहा कि शिक्षकों का सम्मान, उनका आर्थिक हित और उनकी जायज मांगों का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। शिक्षकों ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसे में उनके पारिश्रमिक एवं अनुदान का भुगतान समय पर होना ही चाहिए। किसी भी परिस्थिति में शिक्षकों को उनके जायज आर्थिक अधिकारों के लिए अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़े। माननीय शिक्षा मंत्री ने डॉ. राहुल राज द्वारा उठाए गए इन मुद्दों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए उन्होंन आश्वस्त किया कि अनुदान के भुगतान से संबंधित जो भी कागजी प्रक्रिया लंबित है उसकी शीघ्र समीक्षा कर उसे शीघ्र पूरा कराने की दिशा में आवश्यक पहल की जाएगी। साथ ही, भुगतान में आ रही किसी भी प्रकार की तकनीकी अथवा प्रशासनिक बाधा को दूर कर शिक्षकों को उनके लंबित अनुदानित वेतन का भुगतान यथाशीघ्र सुनिश्चित कराया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने यह भी भरोसा दिलाया कि इस मामले से जुड़ी अन्य समस्याओं का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा, ताकि शिक्षकों को अपने जायज भुगतान के लिए अनावश्यक प्रतीक्षा और परेशानियों का सामना न करना पड़े। डॉ. राहुल राज ने कहा कि वे वित्तरहित शिक्षकों की समस्याओं को लेकर लगातार गंभीर और प्रतिबद्ध हैं। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभाग एवं सरकार के स्तर पर निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।।